Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

5 PCS अफसरों का तबादला, सत्यम मिश्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के नए

5 PCS अफसरों का तबादला, सत्यम मिश्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के नए

5 PCS अफसरों का तबादला, सत्यम मिश्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने *लखनऊ।* यूपी में बुधवार को 5 PCS अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें PCS अफसर सत्यम मिश्रा का नाम प्रमुख है। उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले मंदिर के CEO रहे डॉ. विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला किया गया था। मंगलेश दुबे को प्रयागराज (नगर) के अपर जिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस पद पर अब तक सत्यम मिश्रा तैनात थे। अरविंद कुमार द्विवेदी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह अब तक फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात थे। वाराणसी नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय को फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं, PCS अफसर अभय कुमार पांडेय का कासगंज अपर जिलाधिकारी पद पर तबादला रद्द कर दिया गया है। उन्हें अपने वर्तमान पद पर ही बने रहने का आदेश दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares