Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग

सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग

सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है।पारा नई बस्ती और नेमा का पुरवा अरवल में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की,जबकि मौके पर ही करीब 100 किलो लहन नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान पारा नई बस्ती निवासी हरेंद्र और उनकी पत्नी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव और पारा पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद टीम ने क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया और गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कर बिक्री व्यवस्था की जांच की।कबाड़ियों की दुकानों और ईंट-भट्ठों की भी सघन तलाशी ली गई।

0 likes
0 comments0 shares