Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

जंगीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हसुआ बरामद जयन्तीदासपुर गांव

जंगीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हसुआ बरामद जयन्तीदासपुर गांव

जंगीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हसुआ बरामद जयन्तीदासपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान मिली सफलता, संबंधित मुकदमे में चल रही थी तलाश गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने गुरुवार को हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद हसुआ भी बरामद किया।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जंगीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2026, धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रामाश्रय कुशवाहा पुत्र रामअवध कुशवाहा, निवासी ग्राम जयन्तीदासपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 34 वर्ष, को जयन्तीदासपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हसुआ बरामद हुआ है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह, जनपद गाजीपुर।

0 likes
0 comments1 shares