Bansgaon Sandesh
Login
Shiv Shankar
Sultanpurलगभग १३ घंटे पहले

मोदनवाल समाज शाहगंज ने धूमधाम से मनाई श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती

मोदनवाल समाज शाहगंज ने धूमधाम से मनाई श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती

*मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएस मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता का हुआ भव्य अभिनंदन* सुलतानपुर/शाहगंज। मोदनवाल समाज के आदि पुरुष एवं परम पूज्य श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती समारोह शाहगंज जौनपुर स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता एडवोकेट उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्लोबल ओवरसीज के डायरेक्टर बृजेश गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सभासद धीरज मोदनवाल, ओम प्रकाश मोदनवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी.पी. गुप्ता एडवोकेट ने मोदनवाल समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक, रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही सामाजिक उत्थान एवं विकास का मजबूत आधार है। समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने 21 हजार रुपये की पुनः आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं ग्लोबल ओवरसीज के डायरेक्टर बृजेश गुप्ता ने भी समाज के विकास एवं रचनात्मक कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। समारोह में नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष आदित्य प्रताप मोदनवाल ने अपनी युवा एवं सशक्त कार्यकारिणी के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार मोदनवाल ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में महामंत्री शिवेन्द्र मोदनवाल, संयोजक चंदन मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, सुशील मोदनवाल, नारायण विष्णु मोदनवाल, आनंद मोदनवाल, युवा अध्यक्ष आदित्य मोदनवाल, बैजनाथ, पुष्कल, हर्षित, कुशाग्र, राहुल, सुशील, पवन, सत्यम, आयुष सहित पूरी युवा टीम का सराहनीय योगदान रहा। समारोह ने समाज की एकजुटता, आपसी सौहार्द एवं नई पीढ़ी की सामाजिक नेतृत्व क्षमता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

0 likes
0 comments0 shares