Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

सीएम योगी ने जंगल नकहा में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण, 40

सीएम योगी ने जंगल नकहा में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण, 40

सीएम योगी ने जंगल नकहा में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण, 40 करोड़ की 119 परियोजनाओं की दी सौगात *गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जंगल नकहा नंबर दो में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत वाली 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने दो मंजिला कल्याण मंडपम में एक साथ करीब 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कल्याण मंडपम के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

0 likes
0 comments0 shares