सुलतानपुर में 28वीं लखनऊ जोन एथलेटिक एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन

सुलतानपुर में 28वीं लखनऊ जोन एथलेटिक एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन सुलतानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर में आयोजित 28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर (महिला/पुरुष), एथलेटिक एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों से पहुंचे महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सुलतानपुर सुनील कुमार चतुर्थ रहे। प्रतियोगिता की आयोजन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम रहीं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी खिलाड़ी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में अधिकारियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं।