Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

रानीपुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, सस्ती दवाओं की मिलेगी सुविधा।

रानीपुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, सस्ती दवाओं की मिलेगी सुविधा।

रानीपुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, सस्ती दवाओं की मिलेगी सुविधा। मदरिया । उपनगर के वार्ड नंबर 2 रानीपुर में आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्ध पीठ मदरिया मंदिर के महंथ श्रीसदास और वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अनिल तिवारी के द्वारा फीता काटकर और विधिवत पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत खुलने वाले इन केंद्रों का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बाजार से काफी कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। केंद्र संचालक अनूप शुक्ला ने बताया कि यहां हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप, एंटीबायोटिक समेत कई प्रकार की आवश्यक दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज में होने वाले खर्च में काफी राहत मिलेगी, इस अवसर पर डॉक्टर अनूप तिवारी, अनिल मिश्रा , शैलेन्द्र पांडेय, दिलीप मिश्रा , अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक ब्रह्मानंद शास्त्री , शिवम शुक्ला , पत्रकार सर्वेश दुबे और चंचल तिवारी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में संचालक अनूप शुक्ला ने उपस्थित लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

0 likes
0 comments1 shares