होटल पर खाना लेने गए युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, लहूलुहान

होटल पर खाना लेने गए युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, लहूलुहान *गोरखपुर।* कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहमारूफ स्थित हबीब होटल के पास सोमवार रात करीब 10:30 बजे खाना लेने गए युवक पर 8 से 10 दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी शाहनवाज पुत्र रफीउल्ला होटल पर खाना लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अकबर के बेटे और होटल कर्मियों समेत 8-10 लोगों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शाहनवाज के चिल्लाने पर राहगीर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे भाई ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।