Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सीबीएसई 10वीं में डालीम्स सनबीम स्कूल का जलवा,100 प्रतिशत रिजल्ट से क्षेत्र

सीबीएसई 10वीं में डालीम्स सनबीम स्कूल का जलवा,100 प्रतिशत रिजल्ट से क्षेत्र में खुशी की लहर सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत डोभियारा स्थित डालीम्स सनबीम स्कूल ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। विद्यालय के सभी 184 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्साह और गर्व का माहौल है।इस बार के परिणाम में मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनिकेत यादव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रशांत सिंह 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अंशू पांडेय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्रों की लगन, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम बताया। प्रबंधक निर्मल सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे बल्दीराय क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

0 likes
0 comments0 shares