Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

आरक्षी भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने

आरक्षी भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने

आरक्षी भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था की जांच, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिन सोमवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, हनुमान सिंह इंटर कॉलेज देवकली सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को लाइव चेक किया और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिएअधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही मेटल डिटेक्टर के माध्यम से की जा रही सघन तलाशी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के इंतजामों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों ने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से परीक्षा संबंधी भ्रामक सूचना, अफवाह या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सैदपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

0 likes
0 comments1 shares