सुल्तानपुर श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,एसपी ने किया रूट

सुल्तानपुर श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,एसपी ने किया रूट का निरीक्षण। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा से पहले सुलतानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कूरेभार कस्बा,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और हलियापुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने,कांवड़ मार्गों पर लगातार गश्त,सघन चेकिंग और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समेत प्रमुख मार्गों पर निर्बाध यातायात बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने की अपील की।