T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले
बड़ी खबर - यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान
बड़ी खबर - यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल *नई दिल्ली, 05 सितंबर।* राष्ट्रपति सचिवालय से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किया है। पीआईबी दिल्ली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (Release ID: 2307069) के अनुसार, राष्ट्रपति ने डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का एलजी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। आपको बता दें कि डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे योगी सरकार-1 में 2017 से 2022 तक डिप्टी सीएम रहे हैं। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार रात 10:50 बजे इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।
0 likes
0 comments0 shares