सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र में सुलह-समझौते के बाद भी 1.21 लाख रुपये
सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र में सुलह-समझौते के बाद भी 1.21 लाख रुपये नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। उमरा निवासी संगीता सिंह ने मंगल हॉस्पिटल संचालक डॉ.शिव कुमार मिश्रा पर कार की किस्तों की रकम हड़पने और पैसा मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता के मुताबिक उसने कार की सात किस्तें 19,500 रुपये प्रतिमाह जमा की थीं।चार जुलाई 2026 को थाने में हुए लिखित समझौते में कार वापस लेने के बदले 1,21,500 रुपये एक माह में लौटाने की बात तय हुई थी। आरोप है कि कार वापस लेने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पैसा मांगने पर गालीगलौज करते हुए उसे गोमती नदी में फेंकने की धमकी दी गई।भयभीत महिला ने एक अगस्त को हलियापुर थाने में तहरीर देकर रकम दिलाने और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।