ईंधन संकट से निपटने हेतु युवाओं ने निकाली साइकिल रैली (जखनियां)माननीय प्रधानमंत्री

ईंधन संकट से निपटने हेतु युवाओं ने निकाली साइकिल रैली (जखनियां)माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अस्थिरता और ईंधन संकट के बीच देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 प्रमुख आह्वान किए हैं जिसमें पेट्रोल और डीजल की बचत भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अशोक चौहान के नेतृत्व में युवाओं संग आज पेट्रोल की बचत करते हुए साइकिल से जिलापंचायत जखनियां पंचम में जनसंपर्क संग जागरूकता अभियान चलाया गया।इसका देशव्यापी असर दिखने लगा है। अशोक चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर फिजूल खर्ची कम हो रही है।शासन प्रशासन के लोग ईंधन के खर्चे में कमी ला रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण तहसील दिवस के कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी एवम् पुलिस अधीक्षक का एक ही वाहन से पहुंचना है। स्थानीय भुड़कुड़ा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी इस अभियान में साझेदारी की तथा पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को अपनाने पर बल दिया। कुछ शिक्षकों ने ई रिक्शा का प्रयोग किया तो कुछ ने साइकिल चलाया।इससे पर्यावरण भी बचेगा और सेहत भी सुधरेगी। इस साइकिल रैली में सुमंत यादव, अमित गिरी, विकास गिरी, मृत्युंजय चौहान, रौशन यादव आदि उपस्थित थे।