Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज बेसिक शिक्षा विभाग एवं आईजीआरएस की डीएम ने की

बांसगांव संदेश बरहज बेसिक शिक्षा विभाग एवं आईजीआरएस की डीएम ने की

बांसगांव संदेश बरहज बेसिक शिक्षा विभाग एवं आईजीआरएस की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाही पर छह खंड शिक्षा अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश , खंड विकास अधिकारियों को 20-20 विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश, देवरिया, 01 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क फोर्स, शिक्षा समिति एवं प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, डिजिटल अटेंडेंस, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों की भी समीक्षा की। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्बन, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बनकटा, पथरदेवा एवं बरहज का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति ऑनलाइन टैबलेट के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए तथा डिजिटल उपस्थिति की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को 20-20 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि इससे पठन-पाठन, नामांकन एवं छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति में वास्तविक सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने, नियमित आकलन करने तथा उसके अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने पर विशेष जोर दिया। ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से विद्यालयों को निर्धारित 19 पैरामीटरों के अनुसार संतृप्त करने के निर्देश दिए गए। पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, फर्श एवं विद्यालय परिसर के रखरखाव के साथ प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में पीएम पोषण, समग्र शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा, डीबीटी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित छात्रहित में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा किसी भी पात्र बच्चे को सुविधा से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, शारदा कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर बच्चों का चिन्हांकन कर विद्यालय में प्रवेश दिलाने तथा विद्यालय प्रबंध समितियों के माध्यम से अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया। एसआरजी एवं एआरपी को शिक्षकों के प्रभावी प्रशिक्षण, नवीन शिक्षण विधियों, बाल-केंद्रित शिक्षा एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सभी अधिकारी नियमित अनुश्रवण करें और शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजीयावन मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares