Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

16 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए

16 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए 12 निर्देश सुलतानपुर: ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 16 जून 2026, सोमवार से पुनः प्रारंभ होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपेंद्र गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। *पहले दिन विशेष तैयारियां* जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालयों में उत्सवपूर्ण वातावरण बनाया जाएगा। प्रधानाध्यापक बच्चों का रोली-टीका व चंदन लगाकर स्वागत करेंगे। प्रार्थना सभा में बच्चों से अवकाश के अनुभव साझा कराए जाएंगे। मध्याह्न भोजन में पहले दिन हलवा-खीर परोसी जाएगी। *सुरक्षा व स्वच्छता पर जोर* आदेश में पेयजल की टंकी-मटके, शौचालय की सफाई, कक्षा-कक्षों की मरम्मत और गर्मी से बचाव के इंतजाम अनिवार्य किए गए हैं। नामांकन वृद्धि के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। अनुपालन न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

0 likes
0 comments0 shares