जनता के दुख सुख में सहभागिता जनप्रतिनिधि का दायित्व टप्पू सिंह

चौरी-चौरा गोरखपुर ।जनता के दुख सुख में सहभागिता जन प्रतिनिधि का दायित्व होता है उक्त बातें अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैकूठपुर तथा चौरी सबुनी में आयोजित जन चौपाल में कहीं उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकारें अपनी भूमिका निभाती हैं, लेकिन क्षेत्र का वास्तविक विकास वही जनप्रतिनिधि सुनिश्चित कर सकता है जो हर समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करे। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार ब्यास ने किया।उन्होंने स्थानीय विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के हित, युवाओं के भविष्य तथा जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रामविलास यादव, देवमुनि सिंह, रामभरोसे गुप्ता, उपेंद्र सिंह (प्रधान), रामरक्षा यादव, मुन्ना प्रसाद, हनुमंत गुप्ता, चंद्रमा शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मानसिंह, रमेश यादव, बलवंत शर्मा, बदर सिंह, रामदास यादव, शत्रुघ्न सिंह, सुरेंद्र पासवान, सुरेश विश्वकर्मा, रामनरेश सिंह, ब्रह्मदेव यादव, संजय सिंह, मिथिलेश विश्वकर्मा, प्रदीप गौड़, गणेश मौर्य, गोविंद निषाद, रणजीत सिंह, महेंद्र कुमार, मंजीत गौड़, दिवाकर सिंह, विजय प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, सुभाष सिंह, जमुना शर्मा, कृष्ण मुरारी सिंह, कपिल देव माल, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।