Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

सरकारी कार्यक्रम की तैयारियों में बड़ी लापरवाही!: सरकारी कार्यक्रम की तैयारियों में बड़ी लापरवाही! सीडीओ अभिषेक कुमार ने दिखाई सख्ती, अधिकारियों का वेतन रोका

बांसगांव संदेश | गोरखपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत पिपरौली ब्लॉक के एकला गांव में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम की तैयारियों में भारी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की। लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई थी, लेकिन मौके पर आवश्यक तैयारियां पूरी नहीं मिलीं। हैरानी की बात यह रही कि विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और सहायक अभियंता (एई) भी निरीक्षण के दौरान मौके से नदारद मिले। सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए एक्सईएन और एई का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। वहीं, संबंधित ग्राम पंचायत के जेई और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ की इस कार्रवाई से संबंधित विभागों में खलबली मच गई है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

0 likes
0 comments0 shares