लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा

लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और प्लेटफॉर्म पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने जांच की। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बम होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियां प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों, यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच कर रही हैं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना की सत्यता की जांच की जा रही है।