Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

हनुमान मंदिर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात, पांच मांगों का सौंपा प्रस्ताव

हनुमान मंदिर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात, पांच मांगों का सौंपा प्रस्ताव

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। विकास खण्ड पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित हनुमंत नगर में मौजूद संकट मोचन हनुमान मंदिर की सुविधाओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाया। जिला संयोजक रमेश चंद्र मद्धेशिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, संजय तिवारी, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास हेतु पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रमुख मांगों में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम हेतु विश्रामालय का निर्माण, मंदिर परिसर स्थित पोखर का सुंदरीकरण तथा सीढ़ियों का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नेवास चौराहे से घघसरा बाजार होते हुए गोरखपुर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने और नगर पंचायत घघसरा बाजार से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा संचालित करने की मांग भी रखी गई। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

0 likes
0 comments0 shares