Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

उत्तर प्रदेश के उभरते हुए मुआयथाई खिलाड़ी हिमांशु सिंह ने किया शानदार

उत्तर प्रदेश के उभरते हुए मुआयथाई खिलाड़ी हिमांशु सिंह ने किया शानदार

उत्तर प्रदेश के उभरते हुए मुआयथाई खिलाड़ी हिमांशु सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन सहजनवा गोरखपुर उत्तर प्रदेश के उभरते हुए मुआयथाई खिलाड़ी हिमांशु सिंह ने WMC India Ranking Series-21 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता World Muaythai Council India द्वारा 11 व 12 अप्रैल को Mapusa स्थित Peddem Sports Complex में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में हिमांशु सिंह ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान (3rd Position) प्राप्त किया। हिमांशु सिंह GIDA Sector 23 Sahjanwa के निवासी हैं और अपनी कड़ी मेहनत व लगन के दम पर लगातार सफलता की ओर अग्रसर हैं। विशेष बात यह है कि आंखों की गंभीर समस्या (मायोपिया/कम दिखाई देना) के बावजूद उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उनका परीक्षण Nehru Hospital BRD Medical College में कराया गया, जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सोनी एवं उनकी टीम द्वारा जांच की गई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी आंखों में लगभग -2.50 से -3.00 डायोप्टर का नंबर है, जिसके कारण बिना चश्मे के उन्हें स्पष्ट दिखाई नहीं देता। चिकित्सकों द्वारा सावधानी बरतने और प्रतियोगिता से दूरी बनाने की सलाह दी गई थी, लेकिन हिमांशु ने अपने अदम्य साहस और आत्मविश्वास के बल पर रिंग में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही Balkrishna Shetty (प्रेसिडेंट, WMC India) ने हिमांशु को समझाते हुए कहा कि आगे खेल में बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षा के लिए आंखों का पूरी तरह स्वस्थ होना बेहद जरूरी है, अन्यथा रिंग में गंभीर चोट (injury) का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने हिमांशु को अपनी आंखों का सही इलाज कराने और पूरी तरह फिट होने के बाद ही आगे प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जो उनके मजबूत इरादों और समर्पण का प्रतीक है। हिमांशु की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सहजनवा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती संजू देवी ने उनके जज़्बे की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares