सेंट्रो कार की टक्कर से 7साल की बच्ची घायल वलीपुर प्रधान रेस्टोरेंट
सेंट्रो कार की टक्कर से 7साल की बच्ची घायल वलीपुर प्रधान रेस्टोरेंट के बगल भीषण सड़क हादसा कर चालक हुआ फरार बल्दीराय क्षेत्र के वलीपुर बाजार में सुबह 7बजे महताब पुत्र रमजान निवासी दाऊदपुर की पुत्री उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है वो सुबह अरबी पढ़कर घर वापस आ रही थी तभी सुल्तानपुर की तरफसे तेज रफ़्तार आ रही सेंट्रो कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था की लोग हैरान रह गए और बच्ची को उठाने में लग गए कार पर किसी ने ध्यान ही नही दिया!जबतक लोग कुछ समझ पाते कार चालक गाडी लेकर फरार होगया!आनन फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बच्ची को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर करदिया!बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है!बहोत खोज बीन के बाद गाडी नंबर मिला! DL3CAB1234 है जिसकी सुचना चौकी वलीपुर में देदी गई है चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है!!