Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही उजागर होने पर जिला बेसिक

सुलतानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही उजागर होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। मई माह में औचक निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों से 60 शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक और कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। मामले को गंभीर मानते हुए बीएसए ने सभी से स्पष्टीकरण तलब कर दिया है। 1 मई से 19 मई के बीच हुए निरीक्षण में कई विद्यालयों में शिक्षक व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जाएगी।अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में कई प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक,शिक्षामित्र,अनुदेशक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। आदेश जारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

0 likes
0 comments0 shares