वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर के क्लास दस के बच्चों ने किया रोड शो

चौरी चौरा गोरखपुर। सीबीएससी द्वारा जारी कक्षा 10 के रिजल्ट में सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के विश्वजीत विश्वकर्मा ने 98% के साथ चौरी चौरा टॉप करते हुए गोरखपुर जिले स्तर की मेरिट लिस्ट में भी अपना स्थान बनाया* परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता पिता एवं स्कूल एवं चौरी चौरा क्षेत्र का नाम रोशन किया। बच्चो ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए डोल नगाड़ों के साथ चौरी चौरा एवं सरदारनगर में किया रोड शो। बच्चों का प्रतिशत इस प्रकार रहा विश्वजीत विश्वकर्मा 98% विवेक 96.2%श्वेता चौरसिया 95.8% सुप्रिया चौहान 95.6% नीरज मौर्या 93.8% नैतिक विश्वकर्मा 93.6% आयुष गुप्ता 93.6% आर्यन शर्मा 93.4% शिवम प्रजापति 93.4% विद्या पासवान 92.6% अनुपमा यादव 92.2% शिखर 91.8% खुशी चौरसिया 91.6% उत्कर्ष विश्वकर्मा 91.2% कनीज इरम खान 91% आयुष्मान गुप्ता 90.2% देवांश सिंह 89.8% श्रेष्ठ कुमार वर्मा 89.4% लक्की पाण्डेय 88.4% यशिका शुक्ला 88% अदिति गुप्ता 88% मुकुंद कुमार लाठ 87.4% निवेदिता कश्यप 86.2% साक्षी शुक्ला 85.4% मार्क्स अर्जित किए।* इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी एवं निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चो को बधाई दी। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और स्कूल प्रिंसिपल आर के मिश्रा ने बच्चो को मिठाई खिला कर प्रसन्नता व्यक्त की इसी के साथ पी एस पटेल, प्रवीण चौरसिया, सोम शर्मा, शालिनी मिश्रा,खुशबू श्रीवास्तव एवं सभी स्टाफ ने रोड शो में बच्चो का उत्साहवर्धन किया।