Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक कारी भीट में स्कूल

सुलतानपुर बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक कारी भीट में स्कूल चलो अभियान एवं अभिभावक संपर्क अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप वर्मा ने किया। इस दौरान शिक्षामित्र श्रीमती मेहरून निशा व श्रीमती मंशा देवी भी मौजूद रहीं।रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में सब पढ़ें,सब बढ़ें, स्कूल चलो अभियान जैसे नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।शिक्षकों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन सहित कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares