Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३ दिन पहले

टीपर बाइक की जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल जिला

टीपर बाइक की जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल जिला

👉🏾टीपर बाइक की जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर सोनभद्र ओबरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिल्ली रावर्टसगंज मार्ग पर कुसहवा टोला के पास तेज रफ्तार टीपर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि दोनों युवक ओबरा पावर हाउस से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में टीपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान गुंजन सिंह (25) पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह और सचिन (17) पुत्र इंद्रेश कुमार, निवासी हाइडल कॉलोनी, चोपन के रूप में हुई । हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस टीपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares