राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता जरूरी : मोंटी मिश्र ग्राम पंचायतों
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता जरूरी : मोंटी मिश्र ग्राम पंचायतों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस सुल्तानपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर बल्दीराय विकास खंड के चककारी भीट ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान मोहम्मद सम्मू उर्फ पप्पू ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहम्मद सरवर,पंचायत मित्र संध्या वर्मा, मान सिंह, प्रदीप वर्मा, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद इसराईल उर्फ खूटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।वहीं कुड़वार विकास खंड के बहमरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्रा की ओर से पंचायत भवन पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी चिरंजीवी उर्फ मोंटी मिश्र ने कहा कि सामाजिक कार्यों में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है और उनके सक्रिय योगदान से ही देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामकुमार कश्यप समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।