Bansgaon Sandesh
Login

कुड़वार में गुरु सम्मान के बहाने सियासी सरगर्मी शिक्षक दिवस पर उमड़ा

कुड़वार में गुरु सम्मान के बहाने सियासी सरगर्मी शिक्षक दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,पं.रामचंद्र मिश्रा ने शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित सुलतानपुर।शिक्षक दिवस पर इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार में आयोजित गुरु वंदन,अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।गुरुजनों के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में सामाजिक एकजुटता के साथ क्षेत्र की सियासी हलचल भी चर्चा में रही। विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों से समारोह स्थल खचाखच भरा रहा।कार्यक्रम में 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल उम्मीदवार बताए जा रहे पं.रामचंद्र मिश्रा ने शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण और समाज के भविष्य को दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गुरुजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है।पं.रामचंद्र मिश्रा ने ‘मेरा परिवार इसौली’ का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना उनका संकल्प है।कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने भी शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में गुरुजनों की भूमिका सबसे अहम है और उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।समारोह में शिक्षक,जनप्रतिनिधि,वरिष्ठजन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares