मुख्य राजस्व अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

मुख्य राजस्व अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश। देवरिया, 14 नवंबर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौर ने सेमरौना पुल एवं पनंकुंडा स्थित छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत तरकुलवा एवं हेतिमपुर में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।