Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 326 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

गोरखपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 326 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

गोरखपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 326 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी गोरखपुर। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 326 पदों पर महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिमन्यु कुमार मिश्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया शासनादेश में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर पूरी की जाएगी। एक श्रेणी में एक से अधिक पात्र अभ्यर्थी होने पर शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के पद के लिए संबंधित ग्राम सभा तथा शहरी क्षेत्र के पद के लिए संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। आय प्रमाण-पत्र के लिए निर्धारित वार्षिक पारिवारिक आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये है। अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल upanganwadibharti.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। विभाग ने अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आने और आवेदन में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है।

0 likes
0 comments0 shares