Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

गगहा महोत्सव में बाबा को याद किया गया गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।

गगहा महोत्सव में बाबा को याद किया गया गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।

गगहा महोत्सव में बाबा को याद किया गया गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेमुसा में गगहा से जानीपुर सम्पर्क मार्ग पर जमुनहिया के पास पन्द्रह अप्रैल को शाम छह बजे से बारह बजे रात्रि तक चले बी डी सी धीरज कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम कराया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत जयबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के शुरू किया। विशिष्ट अतिथि पालीवाल ब्रदर्स के मालिक गिरिजा शंकर सिंह उर्फ तारा सिंह रहे।इस कार्यक्रम में डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया एवं आए हुए अतिथियों द्वारा प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए।इस अवसर पालीवाल ब्रदर्स के मालिक द्वारा बच्चों को प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद, ब्रजेश गौतम, डॉ संजय कुमार ,ग्राम प्रधान सुखबिंद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहंदिया अजय सिंह उर्फ रिंकू सिंह,बलूमिग फ्लावर अकादमी के प्रबंधक रविन्द्र कुमार प्रजापति, हलचल सिंह सहित सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।और सभी लोगों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम से खूब सजा हुआ था। आगंतुक सभी अतिथियों ने बाबा के बारे में अपने अपने विचार प्रकट किए।

1 likes
0 comments0 shares