Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल,

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल,

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल, लुधियाना से आजमगढ़ जा रही लग्जरी बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक लग्जरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र के चतुरी का पुरवा के पास किलोमीटर संख्या 108 पर लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक लग्जरी बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और धनपतगंज थाना प्रभारी अंजू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेज कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares