Bansgaon Sandesh
Login

बिजली विभाग बेलगाम: 20 रुपये की वसूली के बाद ही बनता है

बिजली विभाग बेलगाम: 20 रुपये की वसूली के बाद ही बनता है फॉल्ट, 70-100 घर 24 घंटे से अंधेरे में सरकार के मुफ्त बिजली के दावे फेल: लाइनमैन को लगा सुविधा शुल्क का चस्का, बिना पैसे नहीं सुनते साहब_* *बल्दीराय, सुल्तानपुर।* प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस और 24 घंटे बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। बल्दीराय ब्लॉक के ग्राम पंचायत भवानीपुर के मजरे(ऊंचवा) में बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना देखने को मिला है। यहाँ के लगभग 60-70 घरों की बिजली कल शाम 6 बजे से गुल है। 24 घंटे बीतने को हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने सुध लेना तक मुनासिब नहीं समझा। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता रामदास के घर के नीचे लगे ट्रांसफार्मर के पास फॉल्ट हो गया था। तब से आधा मजरा अंधेरे में डूबा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भीषण गर्मी और अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं /ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि *स्थानीय लाइनमैन को सुविधा शुल्क का चस्का लग गया है।* उपभोक्ताओं ने बताया कि जब तक लाइनमैन को 20-20 रुपये की वसूली नहीं दी जाती, तब तक वह फॉल्ट बनाने नहीं आता और फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझता। पैसा मिलते ही फॉल्ट मिनटों में ठीक हो जाता है, नहीं तो 24-24 घंटे इंतजार कराया जाता है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सरकार कहती है कि फॉल्ट ठीक करने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, तो यह खुली वसूली क्यों हो रही है? क्या अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध वसूली का खेल चल रहा है? बिजली विभाग के आला अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन हैं। अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। लाइन मैन के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी चल रही है. उपभोक्ताओ नें कहा जिम्मेदार हद पार कर चुके है अब इनकी शिकायत उच्च अधकारी से की जाएगी.

0 likes
0 comments0 shares