Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*सुल्तानपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन,50 हजार का इनामी समेत चार शातिर

*सुल्तानपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन,50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार* जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं के बीच जयसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पीढ़ी टोल प्लाजा के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की,जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया।अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जयसिंहपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।इसी दौरान सूचना मिली कि कंपास जीप में सवार बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं।पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया,लेकिन बदमाश भाग निकले और पीछा करने पर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चारों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत चौहान सीतापुर पर 52 मुकदमे दर्ज हैं और वह 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। उसके साथ आकाश 46 मुकदमे,मिथलेश चौहान 26 मुकदमे और अजय 22 मुकदमे को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये नकद,चोरी के जेवर,तीन देसी तमंचे,22 जिंदा कारतूस और एक कंपास जीप बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के जनपदों में कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और बरामद सामान के संबंध में भी जांच में जुट गई है।

0 likes
0 comments0 shares