Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१० मिनट पहले

जेपी जयंती से पहले JPNIC इलाका छावनी में बदला, अखिलेश यादव बोले

जेपी जयंती से पहले JPNIC इलाका छावनी में बदला, अखिलेश यादव बोले

जेपी जयंती से पहले JPNIC इलाका छावनी में बदला, अखिलेश यादव बोले - जिनकी सोच पर ताले, वही रखवाले लखनऊ जयप्रकाश नारायण जयंती से पहले राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह 11 बजे जेपी जयंती पर JPNIC पहुंचने की घोषणा की है, जिसके बाद लखनऊ पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। रविवार शाम से ही JPNIC सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग लगाकर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रात में ही वाहनों से बैरिकेडिंग का सामान पहुंचाया गया। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। इस सख्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा - आजकल वो ही रखवाले हैं, जिनकी सोच पर लगे ताले हैं। जिन जय प्रकाश नारायण जी ने स्वतंत्रता का आंदोलन लड़ा, आज भाजपा राज में वो ही कैद से कर दिए गए हैं। दुनिया में किसी भी दुर्दांत तानाशाह तक ने शायद कभी किसी महापुरुष की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पर, इस तरह की पाबंदी नहीं लगाई होगी। भाजपाई तो अंग्रेजों से भी गए गुजरे हैं। 4 साल में केवल एक बार कर पाए माल्यार्पण बता दें कि पिछले 4 साल में अखिलेश यादव केवल एक बार ही JPNIC कैंपस में माल्यार्पण कर पाए हैं। बाकी सभी बार उन्हें पुलिस ने रोक दिया था। दो साल पहले भी अखिलेश यादव अचानक JPNIC एक दिन पहले पहुंचे थे और दीवार पर जय समाजवाद लिखकर वापस लौट गए थे। पुलिस पहरे के बीच रात में कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद रात में कई सपा कार्यकर्ता JPNIC सेंटर में घुस गए। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा सहित 10 कार्यकर्ता सेंटर के अंदर पहुंचे और जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

0 likes
0 comments2 shares