Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

अपाहिज युवती से छेड़छाड़ व भाई से मारपीट, मुकदमा दर्ज । मदारिया

अपाहिज युवती से छेड़छाड़ व भाई से मारपीट, मुकदमा दर्ज । मदारिया

अपाहिज युवती से छेड़छाड़ व भाई से मारपीट, मुकदमा दर्ज । मदरिया थाना गोला क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी खुशबुद्दीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री मदीना, जो दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है, 9 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव स्थित डिह बाबा स्थान के पास बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का मोहन वहां पहुंचा और मदीना के साथ छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिनी के अनुसार, जब मदीना का भाई साहील मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने थाना गोला पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है, गोला थाना प्रभारी सी पी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है ।

0 likes
0 comments1 shares