Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

जनेश्वर मिश्र पार्क में गूंजा योग का संदेश: भारत विकास परिषद ने

जनेश्वर मिश्र पार्क में गूंजा योग का संदेश: भारत विकास परिषद ने

जनेश्वर मिश्र पार्क में गूंजा योग का संदेश: भारत विकास परिषद ने बुजुर्गों को सिखाए स्वस्थ रहने के मंत्र ​लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के तहत आज भारत विकास परिषद (पूर्वी शाखा) ने जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 6:00 बजे एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया। ​मुख्य विषय: स्वस्थ वृद्धावस्था योग ​योग गुरु: डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आयुष चिकित्सा अधिकारी (योग) योगाचार्य श्री ओम नारायण अवस्थी। ​बढ़ती उम्र में योग संजीवनी: योगाचार्य श्री ओम नारायण अवस्थी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने ढलती उम्र में जोड़ों के दर्द, मानसिक तनाव और अन्य शारीरिक समस्याओं से मुक्ति के लिए विशेष आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। ​इन गरिमामयी सदस्यों की रही उपस्थिति: कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष टी एन मिश्रा, सचिव सुनील कुमार पांडेय, नरेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, श्रीमती स्नेहा अग्रवाल, सुश्री सुमन पांडेय, श्रीमती मंजू मिश्रा, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, रीना सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा अग्रवाल और मीडिया प्रभारी डॉ. सुषमा तिवारी ने व्यवस्थाएं संभालीं। ​अल्पाहार के साथ समापन: शिविर में श्री योग सेवा संस्थान के सदस्यों सहित लगभग 60 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। योग सत्र के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों को पारंपरिक व स्वास्थ्यवर्धक छाछ, नमकीन और पेड़े का वितरण किया गया।

0 likes
0 comments0 shares