Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १३ घंटे पहले

डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,

डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,

डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने लगाए फास्ट फूड के स्टॉल जखनिया (गाजीपुर)। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी निजामुद्दीन, रंगीला यादव एवं राजू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपने हुनर और उत्साह के साथ इस आयोजन को यादगार बना दिया। डायरेक्टर आमिर अली और ज्वाइन डायरेक्टर रुबीना खान ने चीफ गेस्ट को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। ज्वाइंट डायरेक्टर रुबीना खान ने सभी अतिथियों, बच्चों और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने तथा उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य संतोष तिवारी, बबलू, सरिता मैम, शाल्वी मैम, गिरिराज, प्रियंका मैम एवं अनुज सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक सहयोग से बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares