Sultanpur४४ मिनट पहले
सुल्तानपुर जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सुल्तानपुर जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।बीती रात करीब डेढ़ बजे कैदी शौचालय में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला,जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान नक्छेद कोरी (48) पुत्र मनोहर कोरी निवासी चरथई थाना धनपतगंज के रूप में हुई है।वह 25 मार्च से जिला कारागार में बंद था।जेल प्रशासन ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।घटना की सूचना पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।
0 likes
0 comments0 shares