Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

पियर्स कंपनी' की महिला एडिशनल डायरेक्टर गिरफ्तार, निवेश के नाम पर 14

पियर्स कंपनी' की महिला एडिशनल डायरेक्टर गिरफ्तार, निवेश के नाम पर 14

पियर्स कंपनी' की महिला एडिशनल डायरेक्टर गिरफ्तार, निवेश के नाम पर 14 करोड़ का किया था गबन लखनऊ में 14 करोड़ रुपये के गबन मामले में ईओडब्ल्यू ने पियर्स एलायड कारपोरेशन लिमिटेड की एडिशनल डायेक्टर मंजू दुबे को गिरफ्तार किया। कंपनी पर निवेश के नाम पर रकम दोगुनी-तिगुनी करने का झांसा देकर ठगी का आरोप है। मामले में 13 आरोपी दोषी पाए गए, अन्य की तलाश जारी है। करोड़ों के गबन में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पियर्स एलायड कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी की एडिशनल डायरेक्टर मंजू दुबे उर्फ मंजू उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोपी कानपुर की निवासी है। पियर्स एलायड कारपोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश के कई जिलों में कंपनी की शाखाएं खोली थीं। जहां निवेशकों को रकम दो से तीन गुना करने का झांसा देकर करीब 14 करोड़ रुपये का गबन किया गया।  जब निवेशकों ने दबाव बनाया था तब कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर बंद कर भाग गए थे। आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज की थी। जो बाद में शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू ट्रांसफर हुई थी।  ईओडब्ल्यू के मुताबिक जांच में सामने आया कि मूलरूप से देवरिया निवासी मंजू दुबे उर्फ मंजू उपाध्याय जो वर्तमान में कानपुर में रहती हैं वह कंपनी में अहम पद पर थी। गबन में उनकी भी भूमिका के सुबूत मिले। उसी आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने बृहस्पतिवार को राजधानी से ही मंजू को गिरफ्तार किया। मालूम हो ईओडब्ल्यू की विवेचना में 13 आरोपी दोषी पाए गए थे। उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares