भाजपा नेता महेश उमर के जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण, छात्रों को बांटे उपहार

समर्थकों ने केक काटकर दी बधाई, सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की लगी होड़ बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर के जन्मदिन पर गुरुवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समर्थकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामनाएं देने वालों की होड़ लगी रही। उपनगर स्थित बीएसएस नर्सरी स्कूल में चेयरमैन डॉ. प्रीति उमर ने महेश उमर के जन्मदिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को टिफिन बॉक्स वितरित किए। इसके बाद श्री उमर ने समर्थकों के साथ बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवकुंड परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में नगर पंचायत कर्मचारियों की ओर से समारोह आयोजित कर केक काटा गया और महेश उमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, बृजेश वर्मा, कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, ईओ राम समुख, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, भाजपा नेता राजीव पाण्डेय, हरपाल नागवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, राधेश्याम जायसवाल, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, पवन यादव, मिथिलेश तिवारी, सभासद राजीव मिश्र, राकेश राय, अमूल्यचंद चौबे, दीपक गौड़, दीपक शर्मा, सुनील यादव, लक्ष्मण साहनी, निशा जायसवाल, अमरनाथ उमर, जेई धनंजय सिंह, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, लिपिक सुनील कुमार, रमेश शाही, अरविंद सिंह, रजनीकांत मिश्र, मीनू श्रीवास्तव, राजकुमार निगम, आनंद तिवारी, विजय निगम, संजय पटवा, शिवम सोनी, परमात्मा पटवा, अनूप जायसवाल, अष्टभुजा सिंह, मनोज निगम, महेश पटेल, रविन्द्र कुमार, मंजू सिंह, निखिल गुप्ता, शुभम गुप्ता, मोहम्मद बेलाल अहमद, तैय्यब अहमद, विनय गुप्ता, राजीव जायसवाल, प्रकांत उमर, दीपक गुप्ता छोटू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे।