शिक्षक समाज के असली शिल्पकार,बच्चों ने गुरुजनों को किया सम्मानित गनापुर के
शिक्षक समाज के असली शिल्पकार,बच्चों ने गुरुजनों को किया सम्मानित गनापुर के सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस केक काटकर बच्चों ने जताया गुरुजनों के प्रति आभार सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर स्थित सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।इसके बाद स्कूली बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता जताई।बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।गुरुजनों के सम्मान में बच्चों ने स्नेह और आदर का भाव प्रकट किया,जिससे विद्यालय परिसर गुरु-शिष्य परंपरा के रंग में रंग गया।विद्यालय के प्रिंसिपल शिवम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को अनुशासन,मेहनत और संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते,बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर इंसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह में शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच सम्मान व आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत हुआ। कार्यक्रम में प्रिंसिपल शिवम श्रीवास्तव समेत शिक्षक विनोद त्रिपाठी,ज्योति दूबे,कृष्णा मौर्य,सेलेस्ट श्रीवास्तव, प्रज्ञा शुक्ला, वरिष्ठ अध्यापक विकास शुक्ला, अरमान, अरुण श्रीवास्तव, रेखा, आकांक्षा, अलशीबा, उमेश तिवारी, सविता, तबस्सुम, अरविंद पांडेय, हेमलता, अंकित, अनुज, शुभ्रा, योगेश पांडेय, रितेश श्रीवास्तव और प्रताप बहादुर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।