बीएसएवी डिग्री कॉलेज गोला में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला एवं एचपीवी टीकाकरण

बीएसएवी डिग्री कॉलेज गोला में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला एवं एचपीवी टीकाकरण शिविर का शुभारंभ। मदरिया ---------- उपनगर स्थित बीएसएवी डिग्री कॉलेज के परिसर में 14 से 16 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला एवं एचपीवी टीकाकरण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हो गया। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जहां क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य जांच, परामर्श, उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के अधीक्षक डॉ. एएन ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए इस विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर अपनी आवश्यक स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार कराएं तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। साथ ही पात्र बालिकाएं एचपीवी टीकाकरण का लाभ अवश्य लें। शिविर के प्रथम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दो दिनों तक भी स्वास्थ्य मेला जारी रहेगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में एडीओ (आरडी) ओंकार जी के मार्गदर्शन में बीईओ गोला उदय शंकर राय, एडीओ एजी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एनआरएलएम, आंगनबाड़ी, पंचायती राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।वहीं शिविर में डॉ. चंद्र कुमार मौर्य, सीएचओ नीलम यादव, सीएचओ पूजा मिश्रा, सीएचओ राजेश कुमार, सीएचओ शंकर लाल, सीएचओ सुरेन्द्र कुमार, एसएन आरबीएसके सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रियंका सिंह, मेराज अहमद, अतुल राय, एएनएम बबीता राय, एएनएम निशा राय सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता स्वास्थ्य जांच, निदान और उपचार के लिए शिविर में पहुंची।