सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में
सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुलतानपुर जनपद के मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा जारी सूची के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।इसौली,सदर,लंभुआ और कादीपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।कुड़वार मंडल की जिम्मेदारी श्रीमती पूजा कसौधन,बल्दीराय की चंदन नारायण सिंह,पीपरगांव की अरीफ सिंह राजू और धम्मौर मंडल की कमान विजय सिंह रघुवंशी को सौंपी गई है। वहीं कई अन्य मंडलों में भी नए चेहरों को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा संगठन ने साफ किया है कि मंडल प्रभारी बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सूची जारी होते ही नवनियुक्त प्रभारियों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।