Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर जनपद के तहसील कादीपुर अन्तर्गत भवानीपुर ग्राम पंचायत मे स्थित श्री

सुलतानपुर जनपद के तहसील कादीपुर अन्तर्गत भवानीपुर ग्राम पंचायत मे स्थित श्री हनुमत इंटर कालेज विजेथुआ सूरापुर सुल्तानपुर के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने भूमिपूजन कर शिक्षण कक्ष के निर्माण कार्य शुभारंभ कराया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्री हनुमत इंटर कालेज विजेथुआ सूरापुर सुल्तानपुर का चयन अलंकरण योजना कर विद्यालय के छात्रो के पठन-पाठन के लिए नवीन कमरो के लिए धन स्वीकृत किया गया है। जिसके क्रम मे विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने विधि विधान के साथ प्राचार्य बाबूराम कनौजिया उपस्थिति मे नीव/ भूमिपूजन किया। उक्त अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राज कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक अजीत कुमार सिंह,विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार सिंह, इन्द्रदेव दूबे,अजय कुमार सिंह,क्षेत्र के सम्भ्रांत विनय कुमार सिंह, विशाल सिंह सत्येंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares