पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों के लिए विभिन्न गांवों में लगेंगे
पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों के लिए विभिन्न गांवों में लगेंगे शिविर । देवरिया 28 सितंबर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं से पात्र वंचित लोगों को लाभान्वित करने के लिए विकासखंडों की उन ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां पेंशनरों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने बताया कि विकासखंड भाटपाररानी में 30 सितंबर तथा सलेमपुर में एक अक्टूबर को कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों में भी पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में पेंशन योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र व्यक्ति आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। लाभार्थियों को आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर की प्रति, शैक्षिक प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि भाटपाररानी विकासखंड की बनकटा शंभू, बेलही, मरौली, जसुई और पहाड़पुर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। लार विकासखंड की भवानी छापर, चकरवां उर्फ वनकुल, धारा, रामपुर, सिरसिया, कौउसर, खरवनिया नवीन, पटनेजी, कठौउदी और गहुदिया ग्राम पंचायतों में भी कैंप आयोजित होंगे। इसी प्रकार सलेमपुर विकासखंड की बिडौली, चकरवा बहोरदास, चकबंदी, बगही, मलहनी और पुरैना ग्राम पंचायतों तथा भागलपुर विकासखंड की बड़ौना हरदो, बकुची, भस्थलाला कुड़ावल हरि और पिपरा पाठक ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र एवं वंचित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित शिविर में पहुंचकर अपने अभिलेख प्रस्तुत करें और पात्रता के अनुसार पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करें।