Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१८ दिन पहले

यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी - महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना निंदनीय फोटो: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी। सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार को जिस तरह से एक महिला अधिवक्ता व उनके साथ ओबरा जा रहे लोगों के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट की गयी वह बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। यह कहना है बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 धर्मवीर तिवारी का। डॉक्टर तिवारी ने कहा कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चूंकि रावर्ट्सगंज सोनभद्र जनपद का मुख्यालय है जहाँ हर दिन सैकड़ों लोग अपने काम से कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अलावा कचहरी तथा तहसील आते हैं, जिन्हे मुख्यालय पहुँचने के पहले टोल का किराया चुकाना पड़ता है। इतना ही नहीं जहाँ एक तरफ प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करता है, वहीं स्थानीय लोगों को इको पॉइंट तक जाने के लिए भी सोचना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पहले टोल चुकाना पड़ता है। डा0 तिवारी ने कहा कि चूंकि जिला आदिवासी बाहुल्य है, जहां लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे टोल का किराया चुका सके। पूर्व जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रशासन को चाहिए कि यूपी 64 नम्बर की सभी प्राईवेट गाड़ियों को टोल मुक्त करना चाहिए, ताकि रोजमर्रा के काम से मुख्यालय आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने रविवार की घटना को बेहद दुःखद एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर तैनात ऐसे उपद्रवी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाय जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते हैं । उन्होंने कहा कि यहाँ पर कुछ अधिकारी शासन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण Up 64 की गाड़ियों को लोढ़ी टोल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय पर जिले के प्रभारी मंत्री से भी बात की जाएगी ।

1100 likes
0 comments1 shares