Bansgaon Sandesh
Login

नेपाल के समाजसेवी उद्योगपति नंदलाल वैश्य कसौधन को मिला "दानवीर भामाशाह रत्न

नेपाल के समाजसेवी उद्योगपति नंदलाल वैश्य कसौधन को मिला "दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान–2026 लघु उद्योग व्यापार मंडल ने किया अभिनंदन, समाज सेवा व भारत - नेपाल मैत्री में उनके योगदान को सराहा* सुलतानपुर। आईटीए, एमएसएमई तथा नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ–मानव अधिकार फोरम की इकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नेपाल के प्रतिष्ठित समाजसेवी, वरिष्ठ व्यापारी एवं उद्योगपति श्री नंदलाल वैश्य कसौधन के सम्मान में एक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन मधुवन निवास, बढ़ैयाबीर, सुलतानपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में श्री नंदलाल वैश्य कसौधन को समाज सेवा, व्यापारिक नैतिकता, जनकल्याण तथा भारत-नेपाल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संगठन द्वारा "दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान–2026" से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अंग वस्त्र पहना कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस दौरान प्रदेश प्रभारी (युवा) अरविन्द चौरसिया, सरदार गगनदीप सिंह, रामजी कसौधन आदि की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने कहा कि दानवीर भामाशाह भारतीय इतिहास में त्याग, राष्ट्रभक्ति, उदारता और लोकसेवा के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करना संगठन का नैतिक दायित्व है।

0 likes
0 comments0 shares