Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

पूर्व होमगार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

पूर्व होमगार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

हमीरपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना स्थित पुराने यमुना घाट में शुक्रवार को एक बुजुर्ग ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान गंगाराम निषाद (72) पुत्र स्व. मिढुवा निवासी कजियाना, पुराने यमुना घाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उन्होंने कमरे की छत में लगी लोहे की कड़ी से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। गंगाराम पूर्व में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिजनों के अनुसार वह शराब के आदी थे और पूर्व में भी आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुके थे। हालांकि इस घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

0 likes
0 comments0 shares