Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

ए.के.टी.यू. की प्रदेश मेरिट सूची में के.आई.पी.एम. के दो एम.टेक. विद्यार्थियों का

ए.के.टी.यू. की प्रदेश मेरिट सूची में के.आई.पी.एम. के दो एम.टेक. विद्यार्थियों का

ए.के.टी.यू. की प्रदेश मेरिट सूची में के.आई.पी.एम. के दो एम.टेक. विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पूर्वांचल में प्रथम स्थान का गौरव सहजनवा गोरखपुर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (ए.के.टी.यू.), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा घोषित शैक्षणिक सत्र 2025–26 की अंतिम वर्ष की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर के दो विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते हुए पूर्वांचल में प्रथम स्थान हासिल किया तथा संस्था एवं जनपद गोरखपुर का गौरव बढ़ाया है । एम.टेक. (कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग) के छात्र अखिलेख मिश्रा ने 9.13 CGPA के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान, जबकि एम.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के छात्र मुदित मिश्रा ने 9.08 CGPA के साथ प्रदेश में 10वाँ स्थान प्राप्त किया। इन दोनों उपलब्धियों के आधार पर के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी ने पूर्वांचल के संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया । संस्था के चेयरमैन श्री ई. आर. डी. सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा संस्था के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे । संस्था की प्रबन्धक महोदया श्रीमती सुनिता सिंह एवं प्रबन्ध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए इसे संस्था की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली की सफलता बताया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दिया। संस्था के निदेशक डॉ. एम.जेड.आर. खान, समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि के.आई.पी.एम. की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का सशक्त प्रमाण है।

0 likes
0 comments0 shares